बाइक सवारों ने युवक से मोबाइल लूटा
नोएडा, जून 2 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेनो वेस्ट के चिपियाना बुजुर्ग गांव में युवक से बाइक सवार बदमाश मोबाइल लूट कर ले गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित अनुपम कुमार की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। अनुपम ने पुलिस को बताया चिपियाना बुजुर्ग गांव में छह मई को बाइक सवार बदमाश उसका मोबाइल लूट कर ले गए। पीड़ित ने कुछ दूर तक बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन वह आसानी से फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि बाइक सवार बदमाशों का पता लगाया जा रहा है। बदमाशों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.