बाइक सवारों ने युवक से चेन छीनी
नोएडा, जून 3 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। सेक्टर बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने युवक के गले से सोने की चेन छीन ली और भाग गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जितेंद्र कुमार की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जितेंद्र ने पुलिस को बताया कि वह नवादा गांव में रहते हैं। वह सोमवार रात करीब 8:30 बजे घर के बाहर टहलने के लिए निकले थे। वह गांव से बाहर वैष्णो देवी मंदिर के समीप पहुंचे तो बाइक सवार दो बदमाश उनके गले से सोने की चेन छीनकर ले गए। पीड़ित ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की, लेकिन बदमाशों का कोई पता नहीं चला। कोतवाली प्रभारी का कहना कि पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.