जौनपुर, मई 10 -- थानागद्दी। क्षेत्र के बेहड़ा-थानागद्दी मार्ग पर गुरुवार की रात बाइक सवार चार युवकों ने एक युवक की पिटाई कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस दो दिन बाद यानी शनिवार को मुकदमा दर्ज कर लिया है। वाराणसी के राजातालाब थाना क्षेत्र के देयरा निवासी मंयक कुमार कश्यप ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह बेहड़ा गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने आया था। इसी दौरान उसके भांजे अनुराग सिंह का फोन आया कि बेहड़ा से थानागद्दी जाने वाले मोड़ पर दो बाइक पर सवार चार लोग उसकी पिटाई कर दिए है। इस मामले में कोतवाली प्रभारी अरविंद पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। यह भी पढ़ें- ससुराल जा रहे युवक को बेरहमी से पीटा, हालत गंभीर बाइक नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान ...