बाइक सवारों ने युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
बागपत, जून 7 -- बड़ौत। नगर की पट्टी मेहर चौपले पर शनिवार रात कई बाइक सवार युवकों ने एक युवक को दौड़ा-दौड़कर पीटा। मारपीट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित के पिता ने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। नगर के रहने वाले कुलदीप ने बताया कि वह पट्टी मेहर चौपले पर फास्ट फूड की ठेली लगाता है। शनिवार रात उसका बेटा अश्वनी उसके साथ ठेली पर काम कर रहा था। इस दौरान कई बाइकों पर सवार होकर आधा दर्जन से अधिक युवक वहां पर पहुंचे और बेटे के साथ मारपीट करने लगे। आरोपियों ने उसके बेटे को दौडा-दौड़कर पीटा। इस दौरान लोगों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ ने मारपीट करने वाले युवकों को घेर लिया। इस पर आरोपी युवक भागने लगे। भीड़ ने एक युवक को पकड़ लिया। लोगों ने बताया कि आरोपी युवक अपनी दो बाइकें भी मौके पर ही छोड़कर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.