बाइक सवारों ने युवक के साथ मारपीट कर मोबाइल व पैसा छीना
चित्रकूट, जून 24 -- चित्रकूट। सीतापुर चौकी क्षेत्र के चितरा गोकुलपुर निवासी गोविंदा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शाम करीब आठ बजे मेडिकल स्टोर से दवा लेने गया था। इसके बाद बाजार से कुछ सामान लेने के बाद बाइक से अपने घर लौट रहा था। तभी चितरा गोकुलपुर पानी की टंकी के पास बाइक सवार दो अज्ञात लोगों ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद मारपीट करते हुए उसका मोबाइल फोन व पांच हजार रुपये छीन लिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.