भदोही, जून 16 -- औराई, हिन्दुस्तान संवाद। हाइवे पर मोबाइल लूटने वाले अपराधी सक्रिय हैं। सोमवार को एक युवक का मोबाइल दो बाइक सवारों ने मोबाइल छीन लिया। मामले से पुलिस को अवगत कराया गया है। गोपीगंज थाना क्षेत्र के बैरीबीसा गांव निवासी नीरज कुमार पांडेय पुत्र बंशीधर ने कहा कि वह बाइक से गोपीगंज से किसी काम से औराई की ओर जा रहे थे। जीटी रोड पर औराई एवं घोसिया फ्लाईओवर के मध्य गाड़ी चलाते समय एक ही बाइक पर सवार दो युवक पहुंचे और जेब में रखे मोबाइल को छीन कर फरार हो गए। उनका पीछा काफी दूर तक किया, लेकिन वह हाथ नहीं आए। यह भी पढ़ें- प्रयागराज से चोरी बाइक संग दो शातिर चोर धराए यह भी पढ़ें- ऑटो से जा रहे राहगीर का मोबाइल छीना, पीछा करने पर बाइक छोड़कर भागे बदमाश यह भी पढ़ें- मोबाइल फोन छीनने पर मुकदमा दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...