बाइक सवारों ने मोबाइल छीना
नोएडा, अप्रैल 2 -- नोएडा। सेक्टर-49 थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक का मोबाइल फोन झपट लिया और भाग गए। बरौला निवासी पीयूष पांडेय ने पुलिस को शिकायत दी कि वह 20 मार्च की शाम करीब पांच बजे सेक्टर-132 स्थित ऑफिस से घर लौट रहे थे। वह बरौला टी प्वाइंट के पास ऑटो से उतरकर पैदल चल रहे थे, तभी पीछे से बाइक पर सवार तीन बदमाश आए और उनका मोबाइल छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.