नोएडा, जनवरी 23 -- नोएडा। सेक्टर-11 में बाइक सवार बदमाशों ने महिला से मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए। सेक्टर-24 थाने में गाजियाबाद की खोड़ा कॉलोनी निवासी रेनू ने शिकायत दी कि वह बीते गुरुवार को रात करीब नौ बजे घर जा रहीं थीं। सेक्टर-11 में पीछे से बाइक सवार दो बदमाश आए। पीछे बैठे बदमाश ने उसका मोबाइल झपट लिया। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान करने के लिए फुटेज खंगाली जा रही हैं। --- शिकायत दर्ज करने के तरीके बताए नोएडा। मिशन शक्ति अभियान-5.0 के तहत कमिश्नरेट पुलिस ने शुक्रवार को महिलाओं को साइबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूक किया। मिशन शक्ति टीम ने महिला सुरक्षा से संबंधित सुविधाओं के बारे में बताया। विभिन्न हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी। जिले के तीनों जोन के थाना क्षेत्रों में अभियान के तहत महिला सुरक...