बाइक सवारों ने महिला का मोबाइल छीना
लखनऊ, मार्च 31 -- लखनऊ, संवाददाता।पीजीआई थानाक्षेत्र में घर से ड्यूटी जा रही महिला का बाइक सवार दो बदमाश मोबाइल छीनकर भाग निकले। महिला के शोर मचाने पर राहगीरों ने बदमाशों का पीछा किया। लेकिन बाइक सवार बदमाश भागने में सफल रहे। पीड़िता ने मोबाइल लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई।मूलरूप से आजमगढ़ निवासी आराधना यादव पीजीआई के कल्ली स्थित सभाखेड़ा में परिवार के साथ रहती हैं। पीड़िता ने बताया कि बीते 11 मार्च को वह ड्यूटी पर जा रही थी, तभी रास्ते में एक बाइक से दो बदमाश आए और मोबाइल छीनकर भाग निकले। पीड़िता ने शोर मचाया लेकिन बदमाश भागने में सफल हो गए। पीड़ित ने यूपी कॉप पर एफआईआर दर्ज करने का प्रयास किया। लेकिन रिपोर्ट दर्ज न होने पर पीड़िता ने 29 मार्च को पीजीआई थाने में शिकायत की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.