मेरठ, दिसम्बर 18 -- परतापुर के रिठानी में 10 दिसंबर को हुए बवाल में पुलिस ने दोनों पक्ष का समझौता करा दिया। अब इसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। घटना वाले दिन छह बाइकों पर आए 15-16 आरोपियों ने एक परिवार पर हमला किया था। दुस्साहसिक वारदात की घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई थी। इसके बावजूद पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया था। रिठानी में 10 दिसंबर की दोपहर को दो पक्ष के बीच विवाद हुआ था। इस दौरान करण नाम के युवक और उसके पक्ष के लोगों पर बाइक सवार 15-16 आरोपियों ने हमला कर दिया था। आरोपी गली में पहुंचे और दनादन लात घूंसे बरसा दिए थे। इस बीच गली में अफरातफरी मच गई। मौके पर चीख पुकार मन गई। घटना पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। इस प्रकरण में थाने पर तहरीर दी गई थी। हालांकि 24 घंटे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.