शामली, फरवरी 16 -- हरड़ फतेहपुर निवासी नहीसो 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना उस समय हुई जब महिला गांव के ही शिव मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद वापस घर लौट रही थी। बताया जा रहा है कि शामली-सहारनपुर रोड पर तेज रफ्तार से आ रहे एक ही बाइक पर सवार दो युवकों ने महिला को जोरदार टक्कर मार दी। महिला के बेटे राजीव ने जानकारी देते हुए बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल महिला को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने महिला का प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत नाजुक होने के कारण उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों...