बाइक सवारों ने पंप कर्मी को पीटा, मुकदमा दर्ज
सीतापुर, जून 24 -- सिधौली, संवाददाता। सिधौली इलाके में रविवार रात पंप पर पेट्रोल के विवाद में बाइक सवारों ने सेल्समैन की पिटाई कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। रामपुर कला के लखवापुर निवासी रमेश चंद्र के मुताबिक सिधौली के लालपुर स्थित पेट्रोल पंप पर नौकरी करता है। बीते रविवार रात पंप बंद करने के बाद वह कार्यालय में था तभी तीन बाइक से कुछ लोग आए। पेट्रोल देने का दबाव बनाने लगा। उनसे पेट्रोल पंप बंद होने की बात कही तो वह गालियां देते हुए झगड़ने लगे। विरोध पर आरोपियो ने गालियां देते हुए उनकी पिटाई कर दी। रमेश के सिर व शरीर के अन्य हिस्से में चोट आ गई। चीख पुकार पर आरोपी धमकाते हुए भाग निकले। थाना प्रभारी रामपुर मथुरा के मुताबिक तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.