बागपत, जनवरी 27 -- चांदीनगर। रटौल कस्बे में रविवार रात्रि दो बाइकों पर सवार युवकों ने अलग-अलग स्थानों पर खड़े दो युवकों पर डंड़ों से जानलेवा हमला किया और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद से लोगों में आक्रोश पनपा हुआ है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है। रटौल निवासी एडवोकेट नदीम पुत्र सलीम रविवार रात्रि करीब 11 बजे घर के बाहर अपनी दुकान के पास खड़ा था। अन्य परिजन दुकान बंद करने की तैयारी कर रहे थे। तभी दो अज्ञात बाइक सवार युवक वहां पहुंचे और नदीम के सिर पर डंडा मारकर फरार हो गए। हमले में नदीम लहू-लुहान होकर वही गिर पड़ा। परिजनों ने तुरंत उसे उठाया और निजि चिकित्सक के यहां ले गए। इसके बाद बाइक सवार युवकों ने ईदगाह मार्ग पर घर के बाहर खड़े असद पुत्र नसीरूद्दीन पर भी ड़डे से हमला बोला और फरार हो गये। असद भी गंभीर रूप में घायल हो गया। परिजन उसे तुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.