बाइक सवारों ने दो युवकों को लाठी-डंडों से पीटा
झांसी, जून 3 -- झांसी (मोंठ)। कोतवाली मोंठ थाना क्षेत्रान्तर्गत मोंठ-भांडेर रोड पर दूध डेयरी के पास बाइक सवारों ने डीजल लेने जा रहे दो युवकों को लाठी-डंडों से बेरहमीं से पीट दिया। जिसमें दोनों लहूलुहान हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कस्बा मोंठ निवासी लोकेंद्र सिंह बेटा रामनारायण व उसका दोस्त अमित बेटा राम सजीवन निर्माणाधीन भरोसा-खजूरी मार्ग पर काम करते हैं। बुधवार को दोनों ट्रैक्टर के लिए डीजल लेने जा रहे थे। जैसे ही भांडेर सड़क पर एक दूध डेयरी के पास पहुंचे। तभी बाइक पर सवार चार अज्ञात लोगों ने उन्हें रोक लिया। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, इन लोगों ने लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। अचानक हुए हमले से दोनों युवक घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। मारपीट के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.