बरेली, मार्च 15 -- बाइक सवार उचक्के महिला का पर्स और मोबाइल छीनकर फरार हो गए। इस मामले में थाना सुभाषनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सुभाषनगर की नवजीवन सोसाइटी में रहने वाली एकता शर्मा ने पुलिस को बताया कि 12 मार्च की रात वह अपनी सहेली आशी के साथ दवाई लेकर घर लौट रही थीं। जब वह पराग फैक्ट्री के पास पहुंचीं तो पीछे से बाइक पर आए दो उचक्के झपट्टा मारकर उनके हाथ से मोबाइल फोन और पर्स छीनकर फरार हो गए। उनके पर्स में करीब 2000 रुपये थे। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखकर उचक्कों की तलाश कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.