बरेली, मार्च 11 -- बाइक सवार उचक्के एयरफोर्स कर्मी की पत्नी का पर्स छीनकर फरार हो गए। इस मामले में थाना इज्जतनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जम्मू-कश्मीर में जियारत शरीफ के पास मनटीपोरा त्रहपुशंगस आछबाल अनंतनाग निवासी इरफान उल हसन ने पुलिस को बताया कि एयरफोर्स स्टेशन बरेली में तैनात हैं। आठ मार्च की शाम वह अपनी पत्नी उल्फत जान के साथ बाजार से खरीदारी कर स्कूटी से एयरफोर्स स्टेशन लौट रहे थे। शाम लगभग सात बजे नैनीताल रोड पर रेलवे मार्केट के सामने पीछे से बाइक पर आए दो उचक्के उनकी पत्नी का पर्स छीनकर भाग निकले। उन्होंने स्कूटी से पीछा किया तो एक आरोपी की कमर में तमंचा लगा देखकर वापस आ गए। पत्नी के पर्स में दो हजार रुपये, क्रेडिट व डेबिट कार्ड और जरूरी दस्तावेज थे। उन्होंने थाना इज्जतनगर में घटना की रिपोर्ट लिखाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...