बरेली, मार्च 6 -- सीबीगंज थाना क्षेत्र की सर्वोदयनगर कॉलोनी में शनिवार रात बाइक सवार तीन युवकों ने घर के बाहर गालीगलौज करते हुए फायरिंग कर दी। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सर्वोदयनगर कॉलोनी निवासी दीप पंत ने बताया कि गुरुवार रात करीब पौने दस बजे वह पत्नी और बच्चों के साथ घर में मैच देख रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान तीन युवक एक बाइक पर वहां पहुंचे और उनके दरवाजे पर लातें मारते हुए गालीगलौज शुरू कर दी। दो राउंड फायरिंग भी की। यह पूरी घटना पड़ोसी के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी घरों से बाहर निकल आए, जिससे कॉलोनी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पीड़ित ने घटना की शिकायत पुलिस से की है। पुरानी रंजिश के चलते वारदात किए जाने की आशंका...