बाइक सवारों ने किया लूट का प्रयास, मां-बेटी घायल
आगरा, मई 15 -- थाना कागारौल क्षेत्र में शादी समारोह से लौट रही महिला से दो बदमाशों ने मंगलसूत्र छीनने की कोशिश की। छीना झपटी के बीच महिला और उसकी बच्ची सड़क पर गिरकर घायल हो गए। राहगीरों को आता हुआ देख बदमाश बाइक से अकोला की ओर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा घटना गुरुवार रात लगभग नौ बजे की है। छाया गर्ग पत्नी रिंकू गर्ग आगरा रोड स्थित एक निजी मैरिज होम से दावत खाकर चंद कदमों की दूरी स्थित अपने आवास पर जा रही थी। साथ में उनकी छह वर्षीय बेटी निधि भी थी। मैरिज होम से कुछ दूरी पर एक निर्जन स्थान पर दो अज्ञात बाइक सवारों में उनको टक्कर मार दी। छाया के गले में पड़े मंगलसूत्र पर झपट्टा मारा। इस दौरान छाया और उनकी बेटी के गिरने से चोट लग गई। छीना गया मंगलसूत्र कपड़ों म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.