बदायूं, जून 30 -- बदायूं। हाईवे पर किए गए खतरनाक स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दो बाइक दिखाई दे रही हैं, जिन पर तीन-तीन युवक सवार हैं। बाइक का स्टैंड सड़क पर घसीटने से आग जैसी चिंगारियां उठ रही हैं। लोगों का कहना है कि बाइक नंबर के आधार पर पुलिस और आरटीओ को युवकों की पहचान कर कार्रवाई करनी चाहिए।सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दो बाइक हाईवे पर दौड़ती दिखाई दे रही हैं। दोनों बाइकों पर तीन-तीन युवक सवार हैं। वीडियो में बाइक सवार जान जोखिम में डालकर स्टंट करते नजर आ रहे हैं। यह भी पढ़ें- युवक ने स्पोर्ट बाइक से सड़क पर किया स्टंट लोगों में डर, वीडियो वायरल एक बाइक का स्टैंड सड़क पर घसीटा जा रहा है, जिससे लगातार चिंगारियां निकल रही हैं। रात के अंधेरे में यह दृश्य ऐसा दिखाई दे रहा है मानो सड़क ...