मथुरा, फरवरी 16 -- थाना अंतर्गत हाथरस मार्ग पर सोनई रेलवे स्टेशन के सामने दो बाइक सवारों ने गंगा घाट से कावड़ लेकर लौट रहे कावड़ियों को टक्कर मार दी। इसके चलते तीन कांवड़िया घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को उपचार के लिये भर्ती करा बाइक सवारों की सीसीटीवी से तलाश कर रही है। महाशिवरात्रि पर भोले शंकर के शिव भक्तों द्वारा सोरों, कछला घाट, राम-श्याम घाट से कांवड़ लेकर शिव मंदिरों पर चढ़ाने को हाथरस रोड होकर आ रहे हैं। शनिवार रात कांवड लेकर आ रहे श्रद्धालुओं में हाथरस रोड पर गांव सोनई रेलवे स्टेशन के समीप बाइक सवार युवकों ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी। इसके चलते भरतपुर राजस्थान निवासी तीन कांवड लेकर आ रहे शिव भक्त घायल हो गये। इससे अफरा-तफरी मच गयी। सूचना पर पहुंची राहगीरों की मदद से तीनों घायलों को उपचार के लिये भर्ती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.