मोतिहारी, अक्टूबर 18 -- हरसिद्धि, एक संवाददाता। हरसिद्धि थाना क्षेत्र के मुरारपुर पंचायत के सरिसवा गांव में गुरुवार की रात पौने ग्यारह बजे बाइक सवार अपराधियों ने उसी गांव के किसान मनसफ़ अंसारी(45) की गोली कर हत्या कर दी। वे एक बारात में शामिल होने के बाद बाइक से ही एक अन्य ग्रामीण मुनमुन अंसारी के साथ घर लौट रहे थे। बाइक पर सवार युवक मुनमुन बाल बाल बच गया। घटना की सूचना मिलते ही अरेराज डीएसपी रवि कुमार व थानाध्यक्ष सशस्त्र बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। एसपी स्वर्ण प्रभात व साइबर डीएसपी अभिनव पराशर ने घटना स्थल का निरीक्षण किया व अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। एसपी के अनुसार मामला आपसी रंजिश का परिणाम है। उन्होंने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी का गठन कर दिया गया है। शी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.