मथुरा, मई 17 -- कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत शास्त्री नगर कालोनी में शुक्रवार रात घर के बाहर टहल रहे अधिवक्ता पर बाइक सवार युवकों ने फायरिंग कर दी। इस दौरान हाथ में छर्रे लगने से अधिवक्ता घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर मामले की जानकारी कर आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाली। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर सात नाजमदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश कर रही है। शास्त्री नगर निवासी अधिवक्ता गिरेंद्र चौधरी ने कोतवाली में तहरीर दी। इसमें आरोप लगाया कि शुक्रवार रात आठ बजे घर के बाहर खाना खाने के बाद टहल रहे थे। यह भी पढ़ें- घर पर अपराधियों ने की फायरिंग आरोप है कि तभी तीन बाइकों पर सवार होकर आये सात युवकों ने उसके साथ गाली गलौज की। इसका विरोध करने पर युवकों ने उसके ऊपर जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर...