रुद्रपुर, मई 20 -- किच्छा, संवाददाता। रुद्रपुर रोड पर बाइक सवारों को वीआईपी की कार ने टक्कर मार दी। इस घटना में एक घायल हो गया, जबकि दूसरा व्यक्ति बाल बाल बच गया। बताया जा रहा है कि घटना के बाद घायल को रुद्रपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि पुलिस ने ऐसी किसी घटना की जानकारी होने से इनकार किया है। सूत्रों के अनुसार बुधवार को बाइक सवार दो व्यक्ति एनएच- 74 पर नालंदा स्कूल के सामने एक नेता की कार की चपेट में आ गए। बताया जा रहा है कि कार पर भाजपा का झंडा लगा हुआ था। इस घटना में एक बाइक सवार का पैर फेक्चर हो गया जबकि दूसरा बाल बाल बच गया। जिसके बाद घायल को रुद्रपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाल रवि सैनी ने बताया कि उनके पास अभी कोई शिकायत नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...