बाइक सवारों को बचाने में नहर में पलटा बालू लदा डंपर
गंगापार, जून 6 -- बड़गोहाना गांव निवासी मोतीलाल पटेल बालू लादकर डंपर से बरदहा-महेवा मार्ग से गुजर रहा था। देवरी कला गांव के सामने अचानक बाइक पर सवार तीन लोग डंपर के सामने आ गए। उन्हें बचाने के प्रयास में चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और डंपर सड़क किनारे नहर में जा पलटा। डंपर के नहर में गिरते ही मौके पर अफरातफरी मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीण तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.