देवरिया, मार्च 11 -- खुखुंदू, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के नरौली संग्राम गांव के समीप देवरिया-सलेमपुर मार्ग पर मंगलवार को बाइक सवारों को पिकअप ने रौंद दिया। जिससे बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए घायल को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया।बैरौना गांव के रहने वाले पारस मिश्र (50) पुत्र बृजनंदन मिश्र देवरिया कोतवाली के बदली गांव निवासी शिवम सिंह के साथ बाइक से खुखुंदू जा रहे थे। अभी वह देवरिया-सलेमपुर मार्ग पर नरौली संग्राम के समीप पहुंचे थे कि देवरिया की तरफ से जा रही एक पिकअप ने रौंद दिया। जिससे मौके पर ही पारस मिश्र की मौत हो गई, वहीं शिवम गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों के सहयोग से तत्काल उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कालेज पहुंचाया गया। पिकअप में बाइक के फंसने के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.