बाइक सवारों को पिकअप ने मारी टक्कर, तीन गंभीर
कौशाम्बी, जुलाई 12 -- कौशाम्बी थाना क्षेत्र के बनी खास गांव के समीप रविवार सुबह तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के बक्शी का पूरा गांव निवासी सजनलाल, गया प्रसाद और देवेंद्र एक ही बाइक से सजनलाल को दवा दिलाने शंकरगढ़ जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक बनी खास गांव के पास पहुंची, सामने से तेज गति से आ रही पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों के पैर बुरी तरह जख्मी हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंची कौशाम्बी थाना पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यह भी पढ़ें- Kausambi News: बाइक की टक्कर से सड़क पार कर रहा अधेड़ जख्मी चालक की पिकअप समेत तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.