सोनभद्र, मार्च 7 -- सोनभद्र। पिपरी थाना क्षेत्र में हाइवा ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। इस मामले में एक घायल की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात हाइवा चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हिंडालको कॉलोनी रेणुकूट निवासी उर्मिला यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 11 फरवरी की रात करीब 8:30 बजे उनके पति दिनेश सिंह यादव अपने मित्र परमानंद यादव के साथ मोटरसाइकिल से हाइटेक सेकेंड प्लांट से फर्स्ट प्लांट की ओर आ रहे थे। वी-मार्ट पुलिया के पास पीछे से आ रही हाइवा ट्रक ने तेज गति और लापरवाही से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार हिंडालको अस्पताल में कराया गया, जहां से दिनेश सिंह यादव को वाराणसी के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। महिला की तहरीर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.