रामपुर, मार्च 21 -- शहर कोतवाली क्षेत्र में दो बाइक सवार दोस्तों को टक्कर मारने के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर थार चालक पर केस दर्ज कर लिया है। शहर के मोहल्ला नालापार निवासी इरफान व फरमान आपस में दोस्त हैं। रमजान चलने के कारण दोनों रात में घूम रहे थे। सुबह करीब तीन बजे वह लोग बाइक से किला गेट के पास जा रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार थार चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों मय बाइक काफी दूर तक फिसलते चले गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के समय वहां पर काफी चहल-पहल थी। लिहाजा थोड़ी देर में ही मौके पर काफी भीड़ जुट गई। जिस पर चालक थार छोड़कर फरार हो गया। जिसके बाद पुलिस ने अब यासीन खां की तहरीर पर थान चालक जुम्मा कॉलोनी निवासी मुआज खां के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.