मुजफ्फर नगर, फरवरी 7 -- जानसठ। पानीपत खटीमा हाईवे पर कार ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार दो घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मीरापुर क्षेत्र के गांव कैथोड़ा निवासी 45 वर्षीय अशरफ पुत्र हबीब अपने साथ छह वर्षीया जुनेरा पुत्री शहजाद को बाइक पर लेकर शनिवार को किसी काम से मंसूरपुर जा रहा था। शनिवार की शाम के समय ये दोनों पानीपत खटीमा हाईवे पर बिजलीघर के सामने पहुंचे, तो पीछे से आ रहे अज्ञात कार चालक ने इनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां पर गंभीर रूप से घायल अशरफ और जुनेरा को जिला अस्पताल के लि...