फतेहपुर, मार्च 31 -- फतेहपुर, संवाददाता। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के मुरादीपुर चौराहा स्थित एक बाइक सर्विस की दुकान में सोमवार देर रा अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और पूरी दुकान जलकर राख हो गई।दुकान मालिक संदीप कुमार निवासी गोविंदपुर ने बताया कि दुकान में रखा उपकरण, पार्ट्स और अन्य सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। दुकान के भीतर खड़ी तीन बाइक भी आग की चपेट में आकर खाक हो गईं, जिससे उसे भारी नुकसान हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। हालांकि दमकल के पहुंचने तक आग सब कुछ तबाह कर चुकी थी। बाद में दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई। लेखपाल प्रभाकर पटेल ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.