लातेहार, दिसम्बर 31 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। पिडारकोम बालूमाथ मुख्य सड़क मार्ग में बाइक सड़क दुर्घटना से एक युवक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार पिण्डरकोम गांव निवासी विपिन राम तेतरियाखाड़ कोलियरी से अपना घर पिण्डरकोम आ रहा था। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर सड़क में दुर्घटनाग्रस्त हो गई । घटना के बाद स्थानीय लोगों के मदद से घायल युवक को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया । जहां चिकित्सक सुरेंद्र कुमार के द्वारा प्राथमिक उपचार की गई। वही स्थिति को नाजुक देखते हुए बेहतर उपचार के लिए उसे रांची रिम्स रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...