लातेहार, मई 28 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बनियों गांव स्थित एक बाइक सड़क दुर्घटना में बुधवार को पिता-पुत्र घायल हो गए। जानकारी के अनुसार हेरहंज के बिजरा गांव निवासी मो़ साजिद अपने पुत्र मो जीशान के साथ एक बाइक में सवार होकर कुछ आवश्यक कार्य के लिए बालूमाथ की ओर आ रहे थे । इसी दौरान अनियंत्रित होकर बनियों मोड़ के पास बाइक से दुर्घटनाग्रस्त हो गए। जिससे पिता- पुत्र घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों के मदद से घायल को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सक दयानंद कुमार के द्वारा प्राथमिक उपचार की गई। वहीं स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर उपचार के लिए मो़ साजिद को रिम्स रेफर कर दिया गया। इलाज कर रहे चिकित्सक ने बताया कि घायल के सर पैर सहित शरीर के कई अंग में चोट आई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...