लातेहार, दिसम्बर 19 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। बारियातू थाना क्षेत्र अंतर्गत इटके खेल मैदान के पास गुरुवार की देर रात को सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान शैलेश उरांव, सिब्ला गांव निवासी एवं सत्यम कुमार भाटचतरा निवासी के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों किशोर साइकिल से अपने घर सिब्ला एवं भाटचतरा से बारियातू की ओर आ रहे थे। इसी दौरान इटके खेल मैदान के समीप एक टेंम्पो ने साइकिल में सीधी टक्कर मार दी,जिससे दोनों घायल हो गए। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सक सुरेंद्र कुमार द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। घायलों की स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए दोनों को रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.