बाइक सड़क दुर्घटना चार घायल,एक रेफर
लातेहार, मई 31 -- बालूमाथ,प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के ओलहेपाट गांव के समीप रविवार को दो बाइक की भिड़ंत में चार लोग घायल हो गए। घायलों में एक की स्थिति गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया है। घायलों की पहचान सेरक गांव निवासी सोमा लकड़ा , रश्मि कुमारी, अयांशा लकड़ा तथा शेरेगड़ा गांव निवासी नितेश पांडेय के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सेरक गांव से एक बाइक पर तीन लोग सवार होकर बालूमाथ आ रहे थे। वहीं दूसरी ओर नितेश पांडेय अपनी बाइक से मासियातू की ओर जा रहे थे। इसी दौरान ओलहेपाट गांव के पास दोनों बाइकों के बीच भिड़ंत हो गई। इससे दोनों बाइकों पर सवार सभी लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सक खुशबू ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.