प्रयागराज, जून 6 -- नैनी, हिन्दुस्तान संवाद। नैनी कोतवाली क्षेत्र के मामा भांजा बाजार के पास अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे बने चबूतरे से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई।नैनी के डभाव निवासी धर्मराज पटेल का 19 वर्षीय बेटे देवराज शनिवार को बाइक से घूरपुर गया हुआ था। लौटते समय मामा भांजा बाजार के पास उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई। सड़क किनारे बने चबूतरे से टकरा गई। हादसे में देवराज के सिर में है गंभीर चोट आ गई। हादसे की सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी मामा भांजा कुलदीप उपाध्याय ने घायल को सीएचसी चाका ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...