सीवान, फरवरी 12 -- सीवान, नगर प्रतिनिधि। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरहनी पेट्रोल पंप के समीप मंगलवार देर शाम भीषण सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान दरभंगा जिले के बहेरा थाना क्षेत्र के बेनीपुर बैंगनी गांव के रविन्द्र मल्लिक का बेटा अमित कुमार मल्लिक के रूप में की गई है। वह सीवान में एक निजी टेलीकॉम कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत था। अमित कुमार मल्लिक अपने काम से बरौली गया था। मंगलवार शाम बरौली से सीवान लौटने के दौरान बरहनी पेट्रोल पंप के पास उनकी बाइक की एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि अमित गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। इसके बाद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना मुफस्सिल थाना को दी। मौके पर पहुंची पुलिस घायल अवस्था में युवक को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाय...