बाइक व स्कूल वैन की टक्कर में पंसस गंभीर रूप से घायल
बोकारो, मई 13 -- गोमिया प्रखंड के करमो-चेलियाटांड़ मुख्य सड़क के पानी टंकी के निकट मंगलवार को बाइक और निजी स्कूल वैन की जोरदार टक्कर में बड़की चिदरी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य सरयू रविदास 50 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय व्यक्तियों की मदद से उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विष्णुगढ़ अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनको प्राथमिक इलाज के बाद रांची रेफर कर दिया गया। वे किसी जरूरी काम से बाइक से गोमिया जा रहे थे। इसी दौरान कर्री खुर्द पंचायत के करमो गांव के पानी टंकी के समीप एक निजी स्कूल की वैन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- सड़क दुर्घटना में कस्तूरबा विद्यालय की शिक्षिका जख्मी, दुमका से भी रेफरघटना का विवरण टक्कर इतनी तेज थी कि वह बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि दुर्घटना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.