पीलीभीत, फरवरी 16 -- बीसलपुर। बीसलपुर पीलीभीत मार्ग पर आमने सामने से बाइक व स्कूटी की जोरदार टक्कर में स्कूटी व बाइक सवार युवक घायल हो गये। जिन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बिलसण्डा थाना क्षेत्र के गांव घनश्यामपुर निवासी बृजेश कुमार 22 वर्ष बाइक से पीलीभीत जा रहा था। उधर कटकवारा निवासी कमलेश कुमार 60 स्कूटी से बीसलपुर आ रहे थे। तभी गांव परसिया के निकट आमने सामने से बाइक व स्कूटी की टक्कर हो गई। जिससे दोनों लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.