लातेहार, अप्रैल 12 -- चंदवा, प्रतिनिधि। चंदवा-मैक्लुस्कीगंज मार्ग पर डोड़का पुल के समीप शनिवार की संध्या बाइक और स्कूटी के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए। घायलों में रोशन कुमार (पिता मनोज कुमार साव, कुजरी चंदवा), अनुज कुमार (पिता प्रमोद कुमार गुप्ता, कुसुमटोली चंदवा) तथा दिलीप लोहरा ( कंचन नगरी चंदवा) शामिल हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को चंदवा पुलिस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चंदवा पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए रोशन कुमार को बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर कर दिया। बता दें कि चंदवा मैक्लुस्कीगंज मार्ग पर स्थित डोडका पुल के संकीर्ण होने एवं तीखा टर्निग एवं सड़क खराब होने के कारण लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही है। ग्रामी...