बाइक व स्कूटी की टक्कर में एक की मौत, दो घायल
गौरीगंज, मई 31 -- जामो, संवाददाता। बाइक और स्कूटी की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। जानकारी के अनुसार मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के उपाध्याय का पुरवा मजरे कस्थुनी निवासी 30 वर्षीय अमित सरोज पुत्र फूलचन्द्र व जामो कोतवाली क्षेत्र के लालूपुर ढबिया निवासी 25 वर्षीय रामभवन पुत्र खूबलाल सरोज रविवार की अपरान्ह लगभग 2.30 बजे बाइक से मुसाफिरखाना से जामो की तरफ आ रहे थे। जैसे ही वह जामो कोतवाली क्षेत्र के गुरौली का पुरवा नहर पटरी पर पहुंचे तभी जामो से मुसाफिरखाना की तरफ जा रही स्कूटी से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। घटना म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.