बाइक व साइकिल में टक्कर, वृद्ध की मौत
गिरडीह, मई 14 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद-चतरो मुख्य सड़क पर बुधवार दोपहर पारडीह पेट्रोल के पास बाइक और साइकिल के बीच आमने सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में 72 वर्षीय साइकिल सवार वृद्ध बुधन महतो की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक बदवारा पंचायत के कोकरची गोराडीह के रहनेवाले थे। भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के बाइक सवार पवन तुरी इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि बुधन महतो घटना की दोपहर साइकिल से वृद्धा पेंशन उठाने के लिए छोटकी खरगडीहा बैंक शाखा जा रहे थे। इस बीच पारडीह पेट्रोल पंप के पास विपरीत दिशा से आ रही बाइक से उनकी आमने सामने टक्कर हो गई। यह भी पढ़ें- घायल सब्जी विक्रेता की इलाज के दौरान मौत इस दुर्घटना में साइकिल और बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को गिरिडीह सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। इल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.