उन्नाव, मार्च 30 -- चकलवंशी। आसीवन के मियागंज संडीला मार्ग पर सोमवार बाइक साइकिल की भिंडत में देवर भाभी सहित तीन लोग घायल हो गए। औरास थाना क्षेत्र के रामपुर राई गांव के रहने वाली बुद्धीलाल पुत्र राम सहाय सोमवार भाभी पूजा पत्नी जगदेव को लेकर कस्बा हैदराबाद किसी काम से आया था। यहां से शाम को गांव लौट रहा था। तभी डालखेडा गांव के पास साइकिल से जा रहे वृद्ध राम औतार सिंह को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में वृद्ध सहित बाइक सवार देवर भाभी घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर घायलों को मियागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से महिला और वृद्ध को परिजनों से निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...