इटावा औरैया, मई 2 -- बकेवर। थाना क्षेत्र के औरैया रोड स्थित व्यासपुरा मोड़ के पास शुक्रवार सुबह बाइक टक्कर साइकिल सवार वृद्ध सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्राम व्यासपुर निवासी सुरेश कुमार ने बताया उनके 80 वर्षीय पिता रामलखन साइकिल से बाजार जा रहे थे। जैसे ही वह व्यासपुरा मोड़ के पास पहुंचे, तभी महोबा निवासी विजय कुमार, जो वर्तमान में आरबी ईंट भट्टा क्षेत्र में रह रहा है, ने बाइक से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों लोग घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को 50 शैया अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉ. पुष्पेंद्र कुमार ने प्राथमिक उपचार किया। वृद्ध की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.