गोरखपुर, फरवरी 23 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के ग्राम फुलवरिया स्थित कुर्मी टोला चौराहे के पास सोमवार अपराह्न करीब तीन बजे साइकिल और बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक वृद्ध सहित दो लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, चौरीचौरा थाना क्षेत्र के गौनर खास निवासी 75 वर्षीय रामबृक्ष साइकिल से चौरीचौरा बाजार से घर लौट रहे थे। कुर्मी टोला चौराहे के पास गगहा थाना क्षेत्र के राउतपार निवासी 25 वर्षीय अजय की बाइक से उनकी साइकिल की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों घायल हो गए। एंबुलेंस से रामबृक्ष को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौरीचौरा भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं घायल अजय का इलाज चौरीचौरा के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने बताया कि मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.