खगडि़या, मार्च 28 -- गोगरी । एक संवाददाता पसराहा थाना क्षेत्र के एनएच 31 पितौंझिया ढा़ला के पास बाइक सवार द्वारा सड़क पार करने के दौरान धक्का मारकर शुक्रवार की शाम के वृद्ध को घायल कर दिया। घायल वृद्ध को अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक इलाज कर रेफर कर दिया गया। बताया जिस की तेज रफ्तार से आ रहे बाइक और साइकिल के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। जिससे साइकिल चालक बड़ी मलिया के वृद्ध चतुरी चौरसिया एवं बाइक चालक जिले के बेलदौर प्रखंड अन्तर्गत तेलिहार तीनगछिया के मुकेश कुमार भी घायल हो गए। स्थानीय लोगो ने दोनों घायलों को भी अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के भर्ती कराया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...