मधेपुरा, जनवरी 23 -- कुमारखंड। थाना क्षेत्र के छर्रापट्टी नहर पुल के समीप स्टेट हाइवे 91 पर गुरुवार की शाम करीब पांच बजे बाइक की ठोकर से साइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल। जबकि बाइक चालक भी इस दौरान घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस स्थल पर पहुंच कर घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भेजा। चिकित्सक डॉ प्रवीण कुमार ने प्राथमिक इलाज कर साइकिल चालक युवक को सदर अस्पताल रेफर कर दिया। बताया गया कि छर्रापट्टी वार्ड दस निवासी मो सलाउद्दी का पुत्र महताब आलम साइकिल से कुमारखंड से घर लौट रहा था। इसी दौरान नहर पुल के समीप केवटगामा की ओर से आ रहे अनियंत्रित बाइक ने धक्का मार दिया। दुर्घटना में साइकिल चालक महताब आलम गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना में बाइक चालक कुंदन राम भी घायल हो गया। बाइक चालक शिव नगर जमुआहा वार्ड 4 निवासी बताया गया। फोटो - सी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.