कन्नौज, जनवरी 7 -- तालग्राम, संवाददाता। आगरा -लखनऊ एक्सप्रेस-वे की सर्विस रोड पर मंगलवार रात बाइक और साइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालग्राम में भर्ती कराया गया। जहां से एक घायल को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। थाना ठठिया क्षेत्र के ग्राम हीरापुरवा निवासी दिनेश कुमार पुत्र श्रीराम बाइक से अपनी मां प्रेमलता को कमालगंज से छोड़कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान भवनियापुर गांव के सामने सर्विस रोड पर उनकी बाइक की साइकिल से टक्कर हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार दिनेश कुमार के अलावा भवनियापुर निवासी आलोक पुत्र हरिपाल और अनुज पुत्र सुभाष घायल हो गए। दोनों अमोलर बाजार से साइकिल से घर लौट रहे थे। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.