मधुबनी, फरवरी 11 -- लौकही,निज संवाददाता। लौकही थाना क्षेत्र के बलुआ-मंसापुर के निकट एनएच 227 पर बुधवार को एक बाइक और साइकिल की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में साइकिल सवार सहित चार लोग जख्मी हो गया। जख्मियों में करहरवा गांव के मो.रसीद 65 वर्ष, मो.लाल 50 वर्ष , महथौर गांव के अरूण कुमार यादव 60 वर्ष तथा सुरियाही गांव के मो.मुमताज 35 वर्ष शामिल हैं।घटना की सूचना के बाद लौकही थाना पुलिस पहुंची। जख्मियों को प्राथमिक उपचार के लिए लौकही सीएचसी लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। घटना की बावत लौकही थानाध्यक्ष गौरव कुमार ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया गया है। जख्मी के फर्द बयान के आधार पर इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.