मोतिहारी, मई 4 -- घोड़ासहन। झरोखर थाना क्षेत्र के अठमोहान ग्राम के निकट बगीचे में एसएसबी व पुलिस की संयुक्त छापेमारी में रविवार की देर रात एक बाइक के साथ लगभग 12 लीटर नेपाली शराब को जब्त कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। जब्त शराब में नेपाली देशी शराब 9.6 लीटर व अंग्रजी ब्लैक ओके शराब 2.235 लीटर शामिल हैं। पकड़ा गया तस्कर नेपाल के बार जिलान्तर्गत कवही थाना के जमुनिया परसा ग्राम निवासी सनोज कुमार प्रसाद बताया गया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- छापेमारी कर एसएसबी ने किया बड़ी मात्रा में तस्करी का सामान जब्त

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...