बाइक व लोडर की भिड़ंत में ग्राम प्रधान के छोटे भाई की मौत
उन्नाव, जून 24 -- अचलगंज, संवाददाता। थाना क्षेत्र के अचलगंज पुरवा मार्ग स्थिति सुब्बाखेड़ा गांव के निकट बुधवार शाम बाइक व लोडर की सीधी भिड़ंत में ग्राम प्रधान के छोटे भाई की मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने लोडर को कब्जे में ले लिया है।थाना क्षेत्र के टिकरी बैरागर गांव के रहने वाले ग्राम प्रधान अखिलेश का 40 वर्षीय छोटा भाई रमन कुमार उर्फ पिंटू यादव बुधवार को किसी कार्य से पुरवा गए थे। देर शाम लौटते समय सुब्बाखेड़ा गांव के निकट सामने से तेज गति से आ रहे लोडर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को आनन फानन जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक विदेश में रहकर नौकरी करता था। कुछ माह पहले गांव आया था। तब से यहीं रह रहा था। मृतक रमन कुमार अपने पीछे पत्नी के अलावा एक बेटे को छोड़ गया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.